Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से हथियार किया जब्त

तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईरझिटी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 की रात ग्राम बोईरझिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान ग्राम अल्दा निवासी छबी कुमार विश्वकर्मा हाथ में चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके पास से चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश चेकिंग और अड्डेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपी का नाम

छबी कुमार विश्वकर्मा, पिता बसंत विश्वकर्मा
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – ग्राम अल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण), छत्तीसगढ़

Post a Comment

0 Comments