निर्मलकर ने आरोप लगाया कि उज्जवल दत्ता प्रबंधन से मिलीभगत कर श्रमिकों और शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए यूनियन चला रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 30 अक्टूबर 2025 और 4 नवंबर 2025 को दस्तावेजों एवं तथ्यों के साथ शिकायत आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उज्जवल दत्ता भिलाई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ यूनियन गतिविधियों में सक्रिय है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित मजदूर संगठन इंटक के नाम पर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में कथित रूप से फर्जी यूनियन संचालित कर रहा है। मामले की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को भी दस्तावेजों सहित दी गई है।
निर्मलकर ने आरोप लगाया कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में इंटक यूनियन पंजीयन क्रमांक 49 लंबे समय से विवादों में है। पहले यूनियन के अध्यक्ष रोबिन दत्ता थे और उनके निधन के बाद बिना चुनाव कराए उज्जवल दत्ता को अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर पंजीयक व्यवसायिक संघ छत्तीसगढ़ को कथित फर्जी दस्तावेज जमा किए गए और उसी आधार पर यूनियन का संचालन किया जाता रहा।



0 Comments