तिल्दा-नेवरा।
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर 12 अगस्त 2026 (बुधवार) को गांधी चौक स्थित श्री प्राचीन शनिदेव मंदिर, नेवरा में भव्य श्री शनि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, विद्युत सज्जा एवं धार्मिक सजावट से भव्य रूप दिया जा रहा है।
महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक से होगा। इसके पश्चात शनि शांति महायज्ञ, अलौकिक श्रृंगार, भजन-कीर्तन तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 11:55 बजे महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु भक्त शनिदेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तगण सुगमता से दर्शन एवं पूजा का लाभ प्राप्त कर सकें।



0 Comments