Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

तिल्दा तहसील शाखा के महासचिव को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

तिल्दा-नेवरा।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में तिल्दा-नेवरा को प्रतिनिधित्व मिला है। संघ के प्रांताध्यक्ष डी.पी. मनहर एवं महासचिव रतनलाल कैवर्त्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तिल्दा तहसील शाखा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा को संघ की प्रांतीय शाखा का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति आदेश मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की आयोजित बैठक में शाखा अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने अभिमन्यु वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में तिल्दा तहसील को प्रतिनिधित्व मिलना पूरे विकासखंड के पेंशनधारियों के लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिमन्यु वर्मा अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अभिमन्यु वर्मा की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में जवाहर लाल सिरमौर, एस.एन. गुप्ता, सेवादास वैष्णव, भागीरथी पांसे, के.एम. वर्मा, लेवन प्रसाद वर्मा, घनश्याम वर्मा, तुलसीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रकाश जाधव (बलौदाबाजार), जिला शाखा रायपुर के सचिव सुखीराम धृतलहरे, देवनाथ वर्मा, बी.पी. वर्मा, रघुनंदन लाल वर्मा, रघुनंदन लाल शांडिल्य, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, दानीराम वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, हरीशचन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कुमार नायक, हेमलाल वर्मा, घनश्याम प्रसाद नायक, गोपाल प्रसाद वर्मा सहित संगठन के अनेक सदस्य शामिल रहे।
सभी ने अभिमन्यु वर्मा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सहभागिता से पेंशनधारी कर्मचारियों के हितों की आवाज प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी।

Post a Comment

0 Comments