Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई गई, तिल्दा ब्लॉक के कुम्हार समाज ने निकाली शोभायात्रा

तिल्दा-नेवरा। कुम्हार समाज तिल्दा ब्लॉक द्वारा समाज के इष्टदेव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा दक्ष प्रजापति चौक में समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों को याद किया तथा समाज की एकता और विकास का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए सभी समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुम्हार समाज तिल्दा ब्लॉक के अध्यक्ष कृतेश चक्रधारी, उपाध्यक्ष गुहा राम चक्रधारी, कोषाध्यक्ष छोटेलाल चक्रधारी, सचिव मुकेश कुमार चक्रधारी, सह सचिव दौलत चक्रधारी, सह कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रधारी, संरक्षक परदेसी राम चक्रधारी एवं बेनी राम प्रजापति सहित तिल्दा ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी, युवा साथी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। समाजजनों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, संगठन और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments