Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

तिल्दा-नेवरा हादसा: E-KYC कर लौट रही महिला को हाईवा ने कुचला, दर्दनाक मौत

तिल्दा-नेवरा
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अग्रसेन चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रात्रि करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ, जब तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला E-KYC कराने के लिए आई थी और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से उसे गुरु घासीदास चौक के पास पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments