Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

तिल्दा-नेवरा में भीषण गर्मी के बीच सेवा की मिसाल ,राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

तिल्दा-नेवरा। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल के तत्वाधान में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को तिल्दा-नेवरा के बुधवार बाजार में प्याऊ, शरबत और छाछ वितरण का आयोजन किया गया।
इस दौरान हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया और गर्मी से राहत महसूस की। कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष समता गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा सहित समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी एवं अन्य महिला मंडल सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments