Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

बद्रीनारायण बगड़िया स्कूल नेवरा में एचआईवी-एड्स एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

तिल्दा नेवरा। बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एचआईवी-एड्स एवं मानसिक विकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से पहुंचे दो चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स के कारण, संक्रमण के प्रमुख माध्यमों तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि सही जानकारी और सावधानी के माध्यम से एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को मानसिक विकार एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समस्याओं को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित चिकित्सकीय एवं विशेषज्ञ सलाह लेने के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस प्रभारी निर्मला हैदर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के व्याख्याता नरेंद्र रात्रे एवं तुकेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में तुकेंद्र वर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों एवं सहायक प्राध्यापिका निर्मला हैदर का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments