इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “सेवा से सम्मान और सशक्तिकरण से आत्मनिर्भरता” की भावना के साथ किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण हैं। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
शिविर में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स मिलने से लाभार्थियों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलने के साथ उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित यह शिविर भी सेवा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।



0 Comments