Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

महेश अग्रवाल बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार के तहत महेश अग्रवाल को रायपुर जिला ग्रामीण के व्यापार प्रकोष्ठ का नया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर तिल्दा शहर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
रानी सौरभ जैन ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि महेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा।
बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापारियों के बीच संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई है।

Post a Comment

0 Comments