कार्यक्रम में अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद केसरी (हैदराबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक रतनमनी (लोरमी), राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप गुप्ता (अंबिकापुर) सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रतन कोतमी (पेंड्रा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला सभा की पूर्व महामंत्री श्रीमती आरती राजेश गुप्ता (कोरबा) के पैतृक गृह ग्राम में संपन्न हुआ, जहां अतिथियों के आगमन से नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अतिथियों का स्वागत तिलक, माला, श्रीफल एवं साल भेंट कर किया गया। नगर अध्यक्ष महेश केसरवानी, तरुण सभा अध्यक्ष रजत केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आतिशबाजी के साथ सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर संरक्षक राजेंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी, अशोक केसरवानी, प्रदेश सभा मंत्री सुभाष केसरवानी, प्रदेश तरुण सभा उपाध्यक्ष विक्रम केसरवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



0 Comments