कार्यक्रम लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ जैन एवं प्रदेश महामंत्री पंडित नरेंद्र मालूराम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संतोष यदु, अमरजीत पासवान, सागर पंजवानी तथा नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने SLRM सेंटर में कार्यरत महिलाओं को रैनकोट प्रदान किए। सेवा कार्य के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. पंडित मालूराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके सामाजिक, राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक योगदान को याद किया।
स्व. पंडित मालूराम शर्मा नेवरा के वरिष्ठ जनसंघ नेता, समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी रहे। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने संघर्ष किया और मीसा के तहत रायपुर जेल में 21 माह तक बंदी रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने जीवनभर समाजहित और राष्ट्रसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मालूराम शर्मा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी पुण्यतिथि पर मेहनतकश महिलाओं के लिए सेवा कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. पंडित मालूराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



0 Comments