Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना: बच्चों की जांच, उपचार और पोषण पर दिया गया विशेष जोर

तिल्दा-नेवरा | 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में आसपास के ग्रामों से आए कुपोषित एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की जांच की गई। साथ ही उनके अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के समुचित विकास तथा स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और परामर्श प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य मितानिनों के माध्यम से लगातार बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के इस विशेष अभियान से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार देखने को मिला है तथा माताओं में भी बच्चों के लिए आवश्यक पोषण और देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. आशीष सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकालकर कुपोषण की दर में कमी लाना है। योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, उचित पोषण एवं समय पर उपचार के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाया जा सकता है। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments