Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

धमतरी में CAF जवान की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव

चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद किराए के मकान में रह रहा था जवान, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जवान का शव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जवान सूरजपुर में पदस्थ था और हाल ही में पश्चिम बंगाल एवं असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को घटना की एक संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जवान को शराब सेवन से मना किया था, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

जवान की अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं बटालियन परिसर में भी घटना के बाद तनाव और दुख का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments