प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि लॉट दिनांक 14 मई 2026 को निकाला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार एवं कप रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 40001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 20001 रुपये एवं कप, तृतीय पुरस्कार 10001 रुपये एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार 5001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज के लिए 2001 रुपये का विशेष पुरस्कार रखा गया है।
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा तथा प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए आयोजन समिति द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना बताया गया है।



0 Comments