Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। बिलासपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवक संगठनों में शोक की लहर फैल गई है।

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय तक संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे। वे पूर्व सह संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में सक्रिय रहे तथा संगठन विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका संपूर्ण जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण माना जाता है।

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से भी उनका निरंतर संपर्क बना रहा। स्वयंसेवक एवं विस्तारक के रूप में उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनेक शाखाओं की शुरुआत कर संगठन को मजबूती प्रदान की। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी में बिलासपुर संभाग के संगठन मंत्री के रूप में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

उनके निधन पर लोकतंत्र प्रहरी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ जैन, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र मालूराम शर्मा, सुधांशु शर्मा, अमरजीत पासवान, बृजलाल वर्मा, शशि भूटानी, मधुसूदन दीवान, नर्सिंग वर्मा, स्वाति वर्मा, रानी जैन (पार्षद), बेबी गोस्वामी सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

0 Comments