प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध ईंट भंडारण एवं संबंधित नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा ग्राम अलदा में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में ईंटों का अवैध भंडारण पाया गया।
जांच में ग्राम अलदा निवासी लखन लाल वर्मा पिता स्वर्गीय बुधराम वर्मा, उम्र 44 वर्ष, द्वारा ईंटों का भंडारण किया जाना सामने आया। अधिकारियों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग 01 लाख ईंट जप्त कर ली।



0 Comments