Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

“सुलक्षणा” से नारी सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान

अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय महिला समिति द्वारा आयोजित “सुलक्षणा” ऑनलाइन कार्यक्रम 5 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जागरूकता एवं महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक मंडल एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसमें डॉ. एम.के. गुप्ता (वाराणसी), शिवकुमार वैश्य (प्रयागराज), राजीव गुप्ता (जबलपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद केसरी (हैदराबाद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष CA उमेश गुप्ता (छत्तीसगढ़), महामंत्री संजय केसरी (सिलीगुड़ी), कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी (प्रयागराज) एवं संगठन मंत्री अभिषेक केसरी (कोलकाता) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्रीय महिला समिति की ओर से संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीना केसरवानी (उत्तर प्रदेश), वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या केसरवानी (छत्तीसगढ़), महामंत्री सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश) एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में देशभर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संगठनात्मक एकता को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि “सुलक्षणा” जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से महिलाओं ने जुड़कर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन समाज एवं महिला उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments