Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स की जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न

तिल्दा-नेवरा (छत्तीसगढ़)।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरोरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के विस्तार को लेकर आयोजित जनसुनवाई शांति पूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर उमाशंकर बन्दे और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबड़े की उपस्थिति रही।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने कंपनी के प्रस्तावित विस्तार को लेकर अपनी सहमति जताते हुए क्षेत्र के विकास, भूमि के उचित मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

उल्लेखनीय है कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा आसपास के गांवों में समय-समय पर विकास कार्य और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे ग्रामीणों में कंपनी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देखा गया।

कंपनी प्रबंधन ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही सामाजिक सरोकारों के तहत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी ने जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग, जनप्रतिनिधियों और समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments