छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो के जरिए छवि धूमिल करने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने थाना तिल्दा-नेवरा के प्रभारी रमाकांत तिवारी को आवेदन सौंपकर सरोरा निवासी एक व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
आवेदन में संदीप वर्मा ने बताया कि उन्होंने संभव स्टील ट्यूब्स सरोरा की जनसुनवाई के दौरान भाषण दिया था, जिसे कथित रूप से तोड़-मरोड़कर और एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह का कृत्य उनकी सामाजिक और धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।



0 Comments