Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा कदम, तिल्दा में होगा आज घेराव

तिल्दा-नेवरा (छत्तीसगढ़):
तिल्दा-नेवरा शहर में कांग्रेस संगठन एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक का आयोजन शहर ब्लॉक अध्यक्ष अजितेश शर्मा और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलराम साहू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 13 तारीख, सोमवार को वर्तमान विधायक टंक राम वर्मा के कार्यालय के घेराव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय कीं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता की समस्याओं को लेकर यह घेराव किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे तथा पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिडवानी सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह से जनहित के मुद्दों पर आधारित होगा और इसके जरिए आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments