Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

3 साल से फरार हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

पहचान छिपाकर राज्यों में बदल रहे थे ठिकाना, तिल्दा पुलिस की घेराबंदी में आए पकड़ में

तिल्दा-नेवरा, रायपुर।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने वर्ष 2023 के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदल रहे थे।

मामला ग्राम कुंदरू निवासी जितेंद्र पाल की हत्या से जुड़ा है, जिसमें ग्राम जलसो के आशु उईके और उसके साथियों ने मिलकर चाकू और लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान मृतक के पुत्र पर भी प्राणघातक हमला किया गया था।

इस मामले में पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि तीन आरोपी—फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके—लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद ले रही थी।

हाल ही में सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने गांव जलसो आने वाले हैं। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments