भगवान श्री परशुराम भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तिल्दा-नेवरा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से सत्य प्रकाश शर्मा को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रीतेश शर्मा को सौंपी गई।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाने का निर्णय लिया गया।
सत्यप्रकाश शर्मा पूर्व में समाज सचिव एवं उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके हैं साथ ही विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में छवि बनाई है।
सत्यप्रकाश शर्मा की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल जी शर्मा, दया शंकर पांडे, रमेश शर्मा, सूरज नारायण शर्मा, दीपक शर्मा, बाल किशन शर्मा, दिलीप शर्मा, जमना सहाय शर्मा, राजू शर्मा, अजितेश शर्मा, पंडित गणेश शर्मा, रोशन शर्मा, मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, वैभव शर्मा, नारायण शर्मा, विष्णु शर्मा, सुमन शर्मा, जीपी शर्मा, आनंद शर्मा, विकास शर्मा, सुनील तिवाड़ी, नीरज शर्मा, शुभम शर्मा, विप्लव शर्मा, अनिल शर्मा, युवराज शर्मा, देवव्रत शर्मा, पीयूष शर्मा, संतोष शर्मा, रामावतार शर्मा, जीतू दुबे, सुधांशु शर्मा, राजेश शर्मा सहित पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अजय तिवारी, सहित सभी समाज ने हर्ष जताया है। अपने सुमधुर एवं सरल स्वभाव के नाम से मशहुर सत्य प्रकाश शर्मा को सभी सामाजिक संगठनों ने बधाई दिया है जिसमें अग्रवाल समाज से महेश अग्रवाल जैन समाज से मनोज जैन सोलु जैन केशरवानी समाज से महेश केसरवानी सिंध समाज से भाई छमन दास माहेश्वरी समाज से डॉक्टर भट्टड़ ने बधाई दी है



0 Comments