Jan Jagriti JAN JAGRITI


 

Ticker

9/recent/ticker-posts

तिल्दा में 31 मार्च को होगा भव्य संत समागम, बाबा ईश्वर शाह का आगमन

तिल्दा-नेवरा। माधव दरबार के पूज्य संत बाबा ईश्वर शाह साहिब के 31 मार्च (मंगलवार) को तिल्दा आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। उनके अनुयायी कटनी स्थित हरे माधव दरबार से प्रस्थान कर तिल्दा पहुंचेंगे। बाबा के स्वागत के लिए शहर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
हरे माधव परमार्थ सत्संग सेवा समिति, तिल्दा द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में लगभग 2 किलोमीटर के मार्ग पर 51 भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा जगह-जगह बड़े फ्लेक्स और सजावट की गई है।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

शनिवार शाम हरे माधव दरबार, तिल्दा नेवरा में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गोंदिया दरबार से आए भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

29 मार्च को प्रभात फेरी निकलेगी

सत्संग के उपलक्ष्य में रविवार 29 मार्च को प्रातः 5 बजे हरे माधव दरबार से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में श्रद्धालु विभिन्न वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति संगीत के साथ नगर भ्रमण करेंगे।
यह प्रभात फेरी संत कंवर राम चौक, अग्रसेन चौक, गुरु नानक चौक, दीनदयाल चौक, स्टेशन रोड, कपड़ा मार्केट और हेमू कालानी चौक होते हुए पुनः दरबार पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

31 मार्च को होगा भव्य स्वागत और सत्संग

31 मार्च को शाम 4 बजे दीनदयाल चौक पर संत बाबा ईश्वर शाह साहिब का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बैंड-बाजों और जयकारों के साथ रैली निकालते हुए उन्हें हरे माधव दरबार लाया जाएगा।

शाम 7 बजे सौरभ पार्क में बाबा के श्रीमुख से सत्संग का आयोजन होगा। सत्संग के पश्चात ब्रह्मभोज भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments